Friday, June 22, 2018

भजन

   भजन

भक्त जन  की पुकार   है भजन .
जन-जन  के मानसिक
शान्ति प्रद है भजन.
संतोष प्रद  है भजन.
सरल तरीका ईश्वर अनुग्रह प्राप्ति का
 नाम भजन .
 विघ्नेश्वर नाम जपो ,
अगजग  की बाधाओं  से बचो .
शक्ति पाओ , ज्ञान पाओ .
सर्वत्र विद्यमान  है
ज्ञान विनायक  भगवान.
शक्ति गणपति , वल्लभ गणपति .
उच्चिष्ट गणपति उच्चपद  देंगे.
उमामहेश्वर  का ज्येष्ठ इष्ट पुत्र.
कनिष्ट पुत्र कार्तिकेय के नाम जप करो .
मुर्गा ही झंडा  कार्तिक का
नाम है मुरुगा  ,बोलो
ॐ मुरुगा ,ॐ मुरुगा ,
अगजग  में आनंद पाओ.
विश्वनाथ का नाम जपो ,
विश्व की रक्षा  पाओ.
भजो! भजो !
ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,
शिवाय नमः.
शक्ति दायिनी , सिंह वाहिनी
महेश्वरी ,  दुर्गा देवि ,
भजो , भजो ,
ॐ दुर्गायै  नमः;
पाओ अपूर्व   शक्ति
अगजग में परमानंद पाओ.
सत्य बोलो , सत्यनारायण का भजन करो.
भजन में है  संतोष.
भजन में ही  ब्रह्मानंद .
भजन में ही  मनः शान्ति.
भजन में ही  ईश्वर मिलन.
भजन में ईश्वर साक्षात्कार.
जगद्गुरु नाम लो
जगत रक्षक नाम लो;
संताप से मुक्ति ,
संकट से मुक्ति,
संसार सागर  करने
जपो जपो इष्ट देव के नाम लेकर
जपो , जपो ,  सानंद रहो.



No comments: